पौड़ी:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन सुरक्षा और सशस्त्र पुलिस बल तैनाती सहित सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः क्रियाशील रहें और पुलिस बल सुरक्षा उपकरणों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और परीक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में तत्पर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। राजनीतिक दलों को बीएलए-2 की समय पर नियुक्ति करने को भी कहा गया।
निरीक्षण में सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, लोनिवि की सहायक अभियंता अंकिता सक्सेना एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें भाजपा से राजेन्द्र सिंह राणा, कांग्रेस से भरत रावत और भाकपा से सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।








