चमोली। छात्र महासंघ चुनाव के दौरान संगठन के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने की आशंका के चलते एनएसयूआई से निष्कासित किए गए छह पदाधिकारियों का निष्कासन अब बहाल कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की संस्तुति के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, निष्कासन बहाल किए गए पदाधिकारियों में चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण, गोपेश्वर के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ललित सिंह, कर्णप्रयाग के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विशाल सिंह, जोशीमठ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुमित सिंह, नारायणबगड़ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गौरव कुमार और नंदानगर घाट के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अजय सिंह शामिल हैं।
गौरतलब है कि छात्र महासंघ चुनाव के दौरान संगठन के खिलाफ कार्य करने की आशंका के चलते इन पदाधिकारियों पर निष्कासन की कार्रवाई की गई थी। अब संगठन ने सभी छह पदाधिकारियों का निष्कासन बहाल कर उन्हें दोबारा संगठन में शामिल कर लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि निष्कासन बहाल किए गए सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को आश्वस्त किया है कि वे भविष्य में संगठन के नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए छात्र हितों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस फैसले को छात्र संगठन में पदाधिकारियों की पुनर्बहाली के रूप में देखा जा रहा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








