Home उत्तराखंड क्राइस्ट एकेडमी के बस ने ली स्कूटी सवार महिला की जान

क्राइस्ट एकेडमी के बस ने ली स्कूटी सवार महिला की जान

337
0

चमोली | गोपेश्वर
जिला मुख्यालय गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका के पति भरत नेगी, निवासी ईरानी, ने बताया कि उनकी पत्नी स्कूटी से गोपेश्वर आ रही थी, तभी उन्हें फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मृतक महिला मंजू देवी wo भरत सिंह नेगी ग्राम ईरानी हाल रामपुरा कोठियाल सैन