आज दिनांक 4/11/2026 को थाना नंदानगर में परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा बालिका को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से सहायता मांगी गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना नंदानगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना कोतवाली चमोली को दी गई। इस पर थाना नन्दानगर ने बिना देरी किए बालिका का फोटो एवं आवश्यक विवरण जनपद के पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी संबंधित थानों एवं चौकियों में साझा किया, ताकि उसकी शीघ्र तलाश की जा सके।
सूचना पर सक्रिय हुई चौकी नंदप्रयाग पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग एवं तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं तत्परता के चलते नंदप्रयाग बगड़ के समीप बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
इसके बाद परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी गई तथा बालिका को उनके चाचा के सुपुर्द किया गया। अपनी बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता के लिए हृदय से आभार व्यक्तत








