जिलाधिकारी ने राजस्व प्रकरणों को समय सीमा के अंतर्गत निराकरण करते हुए आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ नियत समय सीमा देने, न्यायालयीन प्रकरणों की नियमित सुनवाई के अलावा अन्य प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर शासकीय कार्य लम्बित पाये गये संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को राशन डीलरों को एडवांस खाद्य सामग्री आपूर्ति करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता नियमित चैक करने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित उप जिलाधिकारियों को समय-समय पर राशन दुकानों को चेक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा कहा कि वे कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रअंतर्गत अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस टीम के साथ समय-समय पर चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने एआरटीओ को वाहनों की नियमित चैकिंग करने को कहा।
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ,अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








