चमोली : राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका सभासदों
दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, सूर्या पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी। सभासदों ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित कई अन्य खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ ममता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 दिनों तक चलेगी, जिसमे आउट डोर इंडोर प्रतियोगिताए आयोजित क़ि जाएगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल सप्ताह का समापन होगा। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
दिवस–1 : खेल प्रतियोगिता परिणाम
100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम – कोमल (पर्पल)
द्वितीय – आयशा (येलो)
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
प्रथम – अर्पित (ग्रीन)
द्वितीय – सक्षम (येलो)
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम – अंजना (पर्पल)
द्वितीय – ईशा (ब्लू)
200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
प्रथम – रचित (पर्पल)
द्वितीय – नितिन (ग्रीन)
रिले रेस
प्रथम – लक्ष्मी, मीनाक्षी, आर्यन, हिमांशु
शॉटपुट (बालिका वर्ग)
प्रथम – सलीना (येलो)
द्वितीय – उषा (ब्लू)
शॉटपुट (बालक वर्ग)
प्रथम – रविन्द्र (ग्रीन)
द्वितीय – अमन (येलो)
जैवलिन थ्रो (बालिका वर्ग)
प्रथम – शिवानी (येलो)
द्वितीय – करीना (ब्लू)
जैवलिन थ्रो (बालक वर्ग)
प्रथम – करण (पर्पल)
द्वितीय – आलोक (ग्रीन)
डिस्कस थ्रो (बालिका वर्ग)
प्रथम – अंशु (ग्रीन)
द्वितीय – प्रियंका (ब्लू)
डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग)
प्रथम – आशीष (येलो)
द्वितीय – सचिन (पर्पल)
सैक रेस (बालिका वर्ग)
प्रथम – तमन्ना (पर्पल)
द्वितीय – आस्था (ब्लू)
सैक रेस (बालक वर्ग)
प्रथम – अभय (पर्पल)
द्वितीय – अर्पित (ग्रीन)
लेमन रेस
प्रथम – आंचल (येलो)
द्वितीय – प्रीति (पर्पल)
नीडल थ्रेड रेस
प्रथम – सोनम (येलो)
द्वितीय – सिमिका (ग्रीन)








