चमोली के राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के खेल सप्ताह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जहां विधायक बुटोला ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थित यह नर्सिंग कॉलेज पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट संस्थानों में गिना जाता है। यहां के विद्यार्थियों ने पिछले वर्षों में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है और कई छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रोफेशनल कोर्स कर रहे विद्यार्थियों के लिए भविष्य में और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु वे शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पहाड़ी क्षेत्रों से शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा अपने ही क्षेत्र में सेवाएं दें, जिससे पलायन की समस्या को कम किया जा सके।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एक सप्ताह तक चले खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहना पड़ता है। बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए हर वर्ष खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर गोविन्द सजवान संदीप झींकवान नरेंद्र सिंह, मुकुल बिष्ट, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








