Home उत्तराखंड अलकनंदा की लहरों के बीच फंसे कर्नाटक के युवक का SDRF ने...

अलकनंदा की लहरों के बीच फंसे कर्नाटक के युवक का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू थाना ज्योतिर्मठ की घटना

4
0

​ विष्णुप्रयाग से करीब तीन किलोमीटर आगे टंया पुल के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब कर्नाटक निवासी एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। उफनती लहरों के बीच बहते हुए युवक आगे जाकर नदी के बीचों-बीच एक टापू (पत्थरों के बीच) में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर एक बेहद चुनौतीपूर्ण और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
​साहसिक ऑपरेशन और सुरक्षित बचाव
नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था। SDRF की टीम ने आधुनिक ‘रोप इक्विपमेंट’ और लाइफ जैकेट के सहारे उफनती लहरों के बीच मोर्चा संभाला। भारी मशक्कत के बाद टीम युवक तक पहुँचने में कामयाब रही और उसे सुरक्षित किनारे तक खींच लाई। बचाए गए व्यक्ति की पहचान मोनिश (उम्र 25 वर्ष), निवासी कर्नाटक के रूप में हुई है।

सफल रेस्क्यू के बाद SDRF ने युवक को तत्काल थाना प्रभारी (SHO) गोविंदघाट के सुपुर्द किया, जहाँ से उसे उपचार के लिए गोविंदघाट अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद टीम सुरक्षित अपने कैंप लौट आई है। इस साहसिक कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और लोगों ने SDRF टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।