Home उत्तराखंड मंडल के समीप रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

मंडल के समीप रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

17
0

जनपद चमोली के गोपेश्वर–उखीमठ सड़क मार्ग पर मंडल क्षेत्र के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते रेस्टोरेंट के सभी कॉटेज जलकर पूरी तरह राख हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गोपेश्वर से फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के दो वाहनों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया