Home उत्तराखंड हाथरस की घटना पर योगी का फूका पुतला, आरोपियों को सजा की...

हाथरस की घटना पर योगी का फूका पुतला, आरोपियों को सजा की मांग

19
0

चमोलीः उत्तरप्रदेश के हाथरस की घटटा के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार का फूका पुतला, उत्तरप्रदेश के हातरस की मनीषा के साथ हुई घटना और वहंा के शासन प्रशासन की कारिस्तानी पर नाराजगी जताते हुए चमोली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाप जमकर नारेबाजी की, उन्होेने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र और यहां के संविधान की यहां की धार्मिक भावनाओं केा तार तार कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुखिया खुद को हिन्दुवादी बताते हैं और हिन्दू धर्म की सबसे बडे संस्कार अंतिम संस्कार की मर्यादा ही भूल गये और एक बच्ची के शव को उनके परिजनों को बंधक बनाकर एक लावारिस लाश जैसी जला दी। इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि कांगेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोंकत्रंतात्मक व्यवस्था के तहत पीडित परिवार से मिलने जा रहे थे उन पर भी धक्का मुक्की की गई वहीं मीडिया को भी पीडित परिवार से नहीं मिलने दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की इस तरह की हरकते सरकार के कार्यप्रणाली पर कई सवाल खडे कर रही है। उन्होंने मांग की पीडिता क परिवार को न्याय मिले इसमें जो भी लोग दोषी हैं मनीषा की मौत केे जिम्मेदार लोगों और मौत के बाद उसके परिजनों की भावनाओ का जो मजाक बनाया गया उन सभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार द्वारा सिर्फ आरएसएस कार्यकर्ताओं एवं विधा भारती द्वारा संचालित स्कूलों के कर्मचारियों को मा0मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता राशि को ही दिया गया है को लेकर उत्तराखंड सरकार का विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।जिलाध्यक्ष श्री रावत ने कहा कि आरएसएस के स्कूलों को दिया जाने का विरोध नहीं है। लेकिन उसी तर्ज पर अन्य निजी/प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों ओर संचालकों को भी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाय।आखिर सरकार एक प्रदेश में ऐसे दोहरे मापदंड कैसे रख सकती है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पवार, नगराध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, रविंद्र सिंह नेगी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस सेवादल, ओमप्रकाश नेगी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, यद्धुवीर सिंह बर्त्वाल पूर्व दायित्वधारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप भंडारी, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, सुदर्शन शाह पीसीसी सदस्य, अनिल कुमार कठैत पीसीसी सदस्य, सुरेंद्र सिंह पवार जिला उपाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह राणा जिला महामंत्री, देवेंद्र फर्स्वाण जिला कोषाध्यक्ष, दीवान सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश रावत, राहुल कुमार, संदीप झिक्वाण, अरूणा वनवासी, विनीता देवी, महेशी देवी, मुकुल बिष्ट भगत कनियाल, वीरेंद्र बर्त्वाल, पूर्ण चन्द्र मैखुरी, पुष्कर सूरी, प्रदीप नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह सजवाण, त्रिभुवन नेगी, रोहित कुमार, गोपाल रावत, पंकज बहुगुणा, दुलाराम आदि मौजूद थे,