Home उत्तराखंड चमोली: चारधाम यात्रा से पहले 7 स्थानों पर मॉकड्रिल, प्रशासन अलर्ट

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले 7 स्थानों पर मॉकड्रिल, प्रशासन अलर्ट

6
0

चमोली जनपद में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जनपद के 7 संवेदनशील स्थानों पर आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की मॉकड्रिल शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं जिला आपदा कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ जिला स्तरीय अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यह मॉकड्रिल बदरीनाथ मंदिर परिसर, बदरीनाथ पुल, ज्योतिर्मठ-बदरीनाथ मार्ग, गोविन्दघाट-ज्योतिर्मठ मार्ग, जीएमवीएन ज्योतिर्मठ, कमेड़ा और पागलनाला जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर आयोजित की जा रही है। इन स्थानों को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।
मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास कर रही हैं। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
बाइट गौरव कुमार जिलाधिकारी चमोली
रिपोर्ट सुरेंद्र रावत
9997618967