Home ब्रेकिंग न्यूज़ मैठाणा इंद्रामति मंदिर में चोरी, मूर्ति व चांदी के छत्र गायब

मैठाणा इंद्रामति मंदिर में चोरी, मूर्ति व चांदी के छत्र गायब

27
0

चमोली जनपद के विकासखंड दशोली के अंतर्गत मेथाना गांव स्थित इंद्रमाती मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों को मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर से एक मूर्ति और तीन चांदी के छत्र गायब पाए गए हैं। इस घटना से जहां लोगों में चिंता बढ़ गई है, वहीं आस्था से जुड़े इस स्थल पर चोरी होने से गहरा आक्रोश और दुख भी देखने को मिल रहा है।
घटना की सूचना तुरंत थाना चमोली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की है कि मंदिर में चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।