Home उत्तराखंड जिलाधिकारी ने ली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने ली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति समीक्षा बैठक

5
0

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए प्रगति में तेजी लाने तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की रैंकिंग में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को समेकित (कम्पाइल) कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने डीपीओ को अन्य संबंधित अधिकारियों से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती महिला एवं स्तनपान करने वाली माताओं के प्रथम जीवित बच्चे एवं द्वितीय जन्मी बालिका पर पात्र लाभार्थियों के खाते में दो किस्तों में 5000 और एक किस्त में 6000 की नगद धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर सीडीपीओ देवाल चन्द्रभानु सिंह जीना, सीडीपीओ गैरसैंण सीवी गर्ग, सुपरवाइजर, एएनएम स्टाफ सहित संबंधित विभागों के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।