चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण की ग्राम पंचायत सारकोट में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सारकोट के पांचों तोकों में लगभग 250 आवासों के सौंदर्यीकरण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा गौशालाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामूहिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगभग 950 मीटर सोलर चेन लिंक फेंसिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने और प्राथमिक विद्यालय सारकोट में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।
कृषि विभाग ने बताया कि ग्राम पंचायत सारकोट में 203 से अधिक कृषकों की 126.22 हेक्टेयर कृषि भूमि को चेन लिंक फेंसिंग के माध्यम से सुरक्षित किया जाना है। विभाग द्वारा 10 जियो लाइन टैंकों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि चार टैंक निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा 1600 मीटर चेन लिंक फेंसिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को पूरे गांव को सोलर फेंसिंग से आच्छादित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने सारकोट में किए जा रहे विकास कार्यों को आदर्श मॉडल बताते हुए विकासखंड के परवाड़ी गांव को भी इसी तर्ज पर विकसित करने के लिए खंड विकास अधिकारी को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








