चमोली, जनपद चमोली के नारायणबगड़-सिलोड़ी मोटर मार्ग पर सोमवार को एक बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में दो लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया जा रहा है।
दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।








