Home उत्तराखंड फूलों की घाटी क्षेत्र में लापता यात्री की तलाश जारी

फूलों की घाटी क्षेत्र में लापता यात्री की तलाश जारी

22
0

चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी क्षेत्र में एक यात्री के लापता होने के बाद खोज अभियान लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 से हरियाणा निवासी गब्बर सिंह के लापता होने की सूचना मिलने पर SDRF ने जिला पुलिस और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
SDRF के प्रशिक्षित जवान संभावित सभी स्थानों पर गहन खोजबीन कर रहे हैं। दुर्गम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
लापता यात्री का पता लगाने के लिए SDRF, पुलिस एवं वन विभाग की टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। संबंधित विभागों द्वारा खोज अभियान को तेज करते हुए क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश जारी रखी गई है।
प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि संयुक्त प्रयासों से जल्द ही लापता यात्री का पता लगाया जा सकेगा।