खटीमा। मुख्यमंत्री ने रविवार को खटीमा प्रवास के दौरान आयोजित भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया। खटीमा मुख्य मार्ग पर निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
यात्रा मुख्य चौराहे से शुरू होकर Pandit Deendayal Upadhyay Park पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा शहीद स्थल पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में महान विभूतियों तथा शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श और त्याग समाज को आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करते हैं।
प्रगति पथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति और विकास के संदेश के साथ जनसहभागिता का उत्साह देखने को मिला।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








