Home उत्तराखंड सिमली बेस अस्पताल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महापंचायत

सिमली बेस अस्पताल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महापंचायत

4
0

चमोली । सिमली महिला बेस अस्पताल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थाओं की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति के द्वारा महापंचायत की गई। जिसमें क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल ने अस्पताल की मांगों को पूरा करने के लिए तीन माह का समय मांगा गया।
गुरूवार को सिमली मुख्य बाजार में मनीष डिमरी की अध्यक्षता में सिमली महिला बेस अस्पताल की मांगों को लेकर बेस अस्पताल संर्घष समिति सिमली द्वारा आयोजित महापंचायत की गई। जिसमें ग्राम प्रधानों के साथ क्षेपंस त​था सात ग्रामसभाओं की ममंद अघ्यक्ष तथा युमंद अघ्यक्षों और समाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। महापंचायत में बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अघ्यक्ष देवेंद्र नेगी ने बताया कि डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण से महिला बेस अस्पताल सिमली की मांगों को लेकर घोषणा की थी जिसको लेकर जनता में भारी आक्रोश है। और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार हेतु दूर दराज जाना पड़ रहा है। जिपंअ बिक्रम कठैत ने कहा कि बेस अस्पताल की मांगों को लेकर जनता लंबे समय से आंदोलनरत है। महापंचायत ने मांग की है कि महिला बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का संचालन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती तथा रिक्त पदों पर शीध्र तैनाती की मांग उठाई है। उनकी मांगों पर ठोस कारवाई नहीं हुई, तो बेस नहीं तो वोट नहीं पर सहमति जताई।
महापंचायत में क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल सभी जनप्रतिनि​धियों की बातों को ध्यान से सुन रहे थे और उन्होंने तीन माह में बेस अस्पताल की मांगों को लेकर साकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान महापंचायत में आये जनप्रतिनि​धियों और बेस अस्पताल संघर्ष समिति के द्वारा असहमति व्यक्त की गई, जो बाद में जनप्रतिनि​धियों की सहमति से विधायक अनिल नौटियाल ने साकारात्मक आश्वासन को बदलकर 15 अगस्त या उससे पहले बेस अस्पताल की शासनादेश काॅफी और रिक्त पदों पर भर्ती करने की बात कही गई। इस दौरान प्रधान संगठन के जिलाअध्यक्ष उमेश खंडूडी, यूकेडी आशीष नेगी, राजेंद्र सगोई, विशोदा देवी,शकुंतला देवी जानकी देवी कमला देवी आदि मौजूद थी