Home उत्तराखंड रेडक्रॉस चमोली ने जोशीमठ में आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट...

रेडक्रॉस चमोली ने जोशीमठ में आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त संग्रहित

3
0

चमोली । विश्व रक्तदाता सप्ताह के उपलक्ष्य में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा चमोली द्वारा नगर पालिका परिषद जोशीमठ में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 43 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी चमोली के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल के संयोजन में किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य उत्तराखण्ड ब्लड सेंटर की टीम द्वारा किया गया। शिविर में युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।
इस अवसर पर रूप सिंह. यशपाल डूंगरियाल. नैन सिंह भंडारी.किशोर सिंह प्रदीप नौटियाल.ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका जोशीमठ, व्यापार मंडल जोशीमठ तथा शाकंभरी डायग्नोस्टिक फार्मा एवं लैब, जोशीमठ का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस योगदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। शिविर के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।