जोशीमठ। एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जोशीमठ नगर पालिका के रविग्राम वार्ड के सभासद प्रवेश डिमरी परियोजना के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीपीसी प्रभावित परिवारों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हट गई है।
धरने के दौरान प्रवेश डिमरी ने कहा कि परियोजना प्रभावित परिवार लंबे समय से रोजगार और अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कंपनी उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। उनका आरोप है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में भारी नाराजगी है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रभावितों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन की होगी। धरने को स्थानीय लोगों और प्रभावित परिवारों का भी समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी से पूर्व में किए गए सभी वादों को शीघ्र पूरा करने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








