देवप्रयाग। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि वाहन संख्या UK08 BL 0387 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा है। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
वाहन में कुल छह लोग सवार थे। रेस्क्यू के दौरान अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।
हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई—
अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)
शब्बो पत्नी अफजाल (40 वर्ष)
अन्नाविया पुत्री अफजाल (3 वर्ष)
शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष)
गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)
सभी मृतक रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के निवासी थे।
पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक अफजाल पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य करते थे। घटना के समय वह स्वयं वाहन चला रहे थे और अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पौड़ी की ओर जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.





