चमोली। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस पर मारपीट करने और पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फेसबुक पर अमन पंवार की आईडी से वायरल हो रहे वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पुलिस ने वीडियो में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और वीडियो को फर्जी बताया है।
पुलिस के अनुसार मामला 10 अगस्त का है। पीपलकोटी क्षेत्र में कांवड़ियों और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पीपलकोटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान उक्त युवक द्वारा अपने वाहन से कांवड़ियों की कई बाइकों को क्षतिग्रस्त किया गया था। इसके बाद नियमानुसार उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
थाना चमोली के थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार मेडिकल परीक्षण के दौरान युवक ने डॉक्टर के साथ भी अभद्रता की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के खिलाफ पूर्व में भी शांति भंग करने संबंधी शिकायतें मिलती रही हैं।
वहीं वायरल वीडियो में युवक पुलिस पर मारपीट करने और पैसे लेने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि युवक के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई और न ही उससे कोई पैसा लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








