Home उत्तराखंड ज्योर्तिमठ में श्री अभिमुक्तेश्वरानंद के शिष्य को सौंपा पत्र, सरकार बनने पर...

ज्योर्तिमठ में श्री अभिमुक्तेश्वरानंद के शिष्य को सौंपा पत्र, सरकार बनने पर दर्जा देने का लिया संकल्प

1
0

ज्योर्तिमठ, चमोली। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने गाय माता को राज्य माता का दर्जा देने के संकल्प को लेकर ‘गाय माता–राष्ट्र माता’ अभियान को समर्थन दिया है। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के संकल्प के अनुरूप केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने ज्योर्तिमठ में श्री अभिमुक्तेश्वरानंद के शिष्य श्री मुकुंदानंद को समर्थन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ‘गाय माता–राष्ट्र माता’ अभियान को पूर्ण समर्थन देता है।
उन्होंने कहा कि उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर गाय माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाएगा। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए समर्थन पत्र सौंपा गया है।
सजवाण ने कहा कि उक्रांद गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी युधवीर सिंह नेगी, राज्य आंदोलनकारी उक्रांद नेता कमल किशोर डिमरी, राज्य आंदोलनकारी किरन डिमरी, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, जिला संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल, जिला सचिव सत्य प्रसाद पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महावीर पंवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।