Home उत्तराखंड चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर घायलों को...

चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर घायलों को ₹50 हजार की सहायता

4
0

13 अगस्त 2026 को चमोली जिले में हुए टनल हादसे के पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इसकी जानकारी जिलाधिकारी चमोली को दी गई है।
पत्र के अनुसार, हादसे में मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹2 लाख प्रति मृतक तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार प्रति घायल की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी कार्यालय को पीड़ितों का आवश्यक विवरण PMNRF के अनुग्रह राशि पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वीकृत सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जारी की जाएगी।
पत्र में यह भी कहा गया है कि लाभार्थियों के बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है।
यह सहायता 13 अगस्त को चमोली में हुए टनल हादसे में प्रभावित परिवारों और गंभीर रूप से घायल श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही राहत के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।