Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

2
0

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिनों तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही उनके सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।