चमोली। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इनके दाम करीब 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। वहीं, चीनी समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोगों पर पड़ रहा है। महंगाई के कारण आम लोगों के सामने परिवार का खर्च चलाने की चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को बांटे जारी किट वितरण में हो रही अभिव्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि बड़े ठेकेदारों को ला पहुंचने के लिए सरकार लगातार जिस तरह से मनमानी कर रही है वह आम जनमानस के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस दौरान सुदर्शन शाह गोविंद सजवान,जिला अध्यक्ष उषा रावत (महिला कांग्रेस) लीला रावत शैलेंद्र सिंह नेगी,संदीप झींकवान नरेंद्र पवार सचिन गढ़िया आदि मौजूद रहें
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








