जोशीमठ। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ के समीप हाथी पर्वत क्षेत्र में वॉशआउट होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा भी प्रभावित हुई है। हाईवे पर पुलिस बल मौके पर तैनात है और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे काफी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे मार्ग को सुचारु करने में समय लग सकता है। वहीं, तहसील प्रशासन जोशीमठ का कहना है कि सड़क को जल्द से जल्द सुचारु कराने के लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसी को सूचना दे दी गई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसी की टीम मार्ग को खोलने के प्रयास में जुटी है।
मार्ग खुलने तक यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन-पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








