चमोली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सीमांत नीति घाटी में भाई-बहन के प्रेम और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। नीति घाटी के अंतिम गांव नीति की महिलाओं ने सीमांत क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों के लिए रक्षाबंधन का पर्व मनाया। महिलाओं ने गोटिंग कैंप पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों को रक्षा सूत्र बांधा और उनका मुंह मीठा कराया।
इस दौरान महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। महिलाओं ने कहा कि सेना के जवान अपने परिवारों से दूर रहकर विषम भौगोलिक परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात डटे रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें राखी बांधकर बहन के रूप में अपना स्नेह और आशीर्वाद देना उनके लिए गर्व का क्षण है।

जवानों ने भी सीमांत गांव की महिलाओं का आभार जताया और कहा कि स्थानीय लोगों का अपनापन व स्नेह उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक उत्साहित करता है। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने सीमा पर तैनात जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच भावनात्मक रिश्ते को और मजबूत किया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.







