Home उत्तराखंड मां नंदा की बड़ी जात यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री को दिया...

मां नंदा की बड़ी जात यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री को दिया न्योता

3
0

चमोली। मां नंदा की ऐतिहासिक बड़ी जात यात्रा आगामी 5 सितंबर से कैलाश के लिए रवाना होगी। 12 वर्षों में आयोजित होने वाली इस धार्मिक यात्रा में चमोली जनपद के विभिन्न गांवों से देव डोलियां शामिल होंगी। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए बदरीनाथ विधायक भोला राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया।
विधायक भोला राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने बताया कि मां नंदा की बड़ी जात यात्रा उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह यात्रा प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होती है। यात्रा में मां नंदा की वसुधारा और बाजार की डोली के साथ ही चमोली के सैकड़ों गांवों से ग्रामीण, देवपश्वा और देव डोलियां शामिल होती हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु कठिन पहाड़ी मार्गों से होते हुए मां नंदा की डोली के साथ कैलाश की ओर प्रस्थान करते हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से यात्रा के शुभारंभ अवसर पर शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बड़ी जात यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है।