प्रचलित माँ नन्दा जात यात्रा के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन तथा यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत *जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारी ग्राम वाँण में मौजूद रहकर यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
आज ग्राम वाँण से माँ नन्दा की देव डोलियों ने अपने अगले निर्जन पड़ावों की ओर प्रस्थान किया। दुर्गम एवं संवेदनशील मार्गों को देखते हुए यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों एवं महत्वपूर्ण पड़ावों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। पुलिस जवान देव डोलियों के साथ पैदल चलते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं मार्ग व्यवस्था को संभाल रहे हैं।








