नंदानगर। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह भालू के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब छह बजे बूरा गांव के च्याना तोक की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बूरा गांव निवासी दिलबर सिंह पुत्र राजे सिंह सुबह अपने घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान वहां बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में दिलबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भालू की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








