गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम गोपेश्वर के मुख्य बस स्टैंड परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन को ऐतिहासिक और स्वर्णिम कार्यकाल बताते हुए उनके नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह कार्यक्रम पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड के सभी जनपद मुख्यालयों में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, भाजपा जिला प्रभारी संपत सिंह रावत, सह प्रभारी महाबीर सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, भाजपा वरिष्ठ नेता टीका मैखुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं और आमजन से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान महेंद्र भट्ट, कुंदन परिहार और गजपाल बर्त्वाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.







