चमोली पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, राहुल गांधी की टिप्पणी पर जताई नाराजगी
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से की चर्चा, अजीत डोभाल के मुद्दे पर कांग्रेस नेता को घेरा
चमोली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर चमोली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। दौरे के दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।
पत्रकार वार्ता में तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस तरह की टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे उत्तराखंड के लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों की भूमि है। प्रदेश के हर गांव और घर से बड़ी संख्या में लोग देश की सेवा के लिए सेना और सुरक्षा बलों में योगदान देते हैं। ऐसे में देश की सुरक्षा के लिए समर्पित अजीत डोभाल जैसे व्यक्तित्व को लेकर की गई टिप्पणी को उन्होंने उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब जरूर देगी।
चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन पर भी उठाए सवाल
तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है, लेकिन कुछ लोग उसके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह के विरोध को अनुचित बताया। इस दौरान सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट जिला महामंत्री विनोद कनवासी, विपिन कंडारी, दीपक भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रघुवीर बिष्ट भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्रआदि मौजूद रहे
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








