देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में प्रदेश के दोनों मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तानों समेत केंद्र और राज्य सरकार की 21 प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक मीडिया आशीष गोयल, महानिदेशक आईटी सीमा खन्ना तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर दिए निर्देश
बैठक के पहले दिन सभी जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
चुनावी तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
मंगलवार को बैठक के दूसरे दिन सभी जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती की योजना और अपराध एवं कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी आयोग के समक्ष रखी।
आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित इलेक्शन प्लानर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, प्रशासनिक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
21 प्रवर्तन एजेंसियों ने रखा अपना पक्ष
बैठक में अर्द्धसैनिक बलों, आबकारी, जीएसटी, परिवहन, वन विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और कस्टम सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की 21 प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एस.बी. जोशी एवं बी.के. पाठक, कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी निलेश आनंद भरणे, कुमाऊं रेंज की आईजी नवेदिता कुकरेती, गढ़वाल रेंज की प्रभारी आईजी विमि सचदेवा, स्टेट पुलिस नोडल आईजी कृष्ण कुमार वीके, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास भी बैठक में शामिल हुए।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








