उत्तराखंड निर्माण के बाद पहली बार हैडमास्टर विहीन हुआ उत्तराखंड राज्य.
प्रधानाध्यापक के सभी 910 पर रिक्त हो गये है। प्रधानाचार्य के भी 90 फीसदी से ऊपर पद रिक्त हैं
चमोली – राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा प्रदेश मे सभी प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के रिक्त होने पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से शिक्षकों की पद्दोन्नति की मांग की है। विभाग द्वारा हाल ही में प्रदेश में 32 प्रधानाध्यापकों को प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति दी गई है।यह प्रमोशन बहुत लम्बे समय के इंतजार के बाद हो रहें है।32 प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति के बाद पूरे प्रदेश में सभी 932 (घटकर लगभग 910)प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त हो चुके हैं एवं शिक्षा विभाग के हाईस्कूल पूर्णतः हैडमास्टर विहीन हो चुके हैं ।उत्तराखंड निर्माण के बाद यह पहली बार हुआ है कि प्रदेश में एक भी हैडमास्टर कार्यरत नही है।यह अद्भुत है, अभूतपूर्व है एवं अविश्वसनीय है।यह स्थिति हमारी पूरी विभागीय व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़ा करती है कि पूरे तंत्र ने शिक्षकों की पदोन्नति ढ़ांचे का क्या हाल कर दिया गया है।वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नतियां नही हो रही है इसका किसी पर कोई प्रभाव नही पड रहा है।
– प्रधानाध्यापक का पद शत प्रतिशत पद्दोन्नति (45%+55% कोटा)एवं लेवल 10 (ग्रेड पे 5400)का पद है। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022(यथासंशोधित 2025)के नियम 5(क)(ख) में प्रावधान है कि मौलिक रूप से नियुक्त ऐसे प्रवक्ता जिन्होंने 7वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो एवं मौलिक रूप से नियुक्त ऐसे एलटी शिक्षक जिन्होंने 12 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो प्रधानाध्यापक पदों हेतु अर्ह होंगे।
– जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में ऐसे हजारों शिक्षक है जो उक्त अहर्ताओं को पूरा करतें हैं।जो 6600 ग्रेड पे,5400 ग्रेड पे पर कार्यरत हैं।जिनकी प्रधानाध्यापक पदों पर प्रमोशन होने से विभाग पर कोई आर्थिक भार नही पडने वाला है। लेकिन फिर भी विभाग द्वारा प्रमोशन नही किए जा रहें हैं।यही हाल प्रधानाचार्य पदों का है जहां कुल स्वीकृत 1385 पदों में से लगभग 90 फीसदी से ऊपर पद रिक्त चल रहें हैं।एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन भी विगत 8 सालों से बाधित है वर्तमान परिस्थितियों में एलटी से प्रवक्ता पदों पर पद्दोन्नति की कोई भी बाधा नही है लेकिन विभागीय कार्यप्रणाली ने शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया पूरी तरह से चौपट करके रख दी है।यह अभूतपूर्व,अलौकिक एवं अद्वितीय स्थिति है। सरकार/विभाग के शीर्ष स्तर से लिए गए एक छोटे से निर्णय से ही बहुत कम समय में सभी स्तरों के प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है एवं रिक्त पदों को भरा जा सकता है।
– राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली की मांग है कि प्रधानाध्यापक के सभी रिक्त 910 पदों पर एलटी/प्रवक्ता से पद्दोन्नति कर होनी चाहिए। फिर इन्हें वन टाइम शिथिलीकरण का लाभ देकर प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति की जाएं एवं इसके फलस्वरूप रिक्त हुए 910 पदों पर पुनः एलटी/प्रवक्ता से प्रमोशन किए जाने चाहिए ताकि हाईस्कूल/इंटर कॉलेजों को स्थाई प्रधानाध्यापक प्राप्त हो सके।इस सम्बंध में राशिसं जनपद चमोली द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी को पत्र प्रेषित किया गया है।इस अवसर पर प्रकाश सिंह चौहान जनपद अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी जनपद मंत्री, दिनेश कुनियाल उपाध्यक्ष, संतोष बिष्ट संयुक्त मंत्री, बलवंत बिष्ट संगठन मंत्री, अतीश खण्डूरी,अशोक कुमार,मीनाक्षी सती, शर्मिला डिमरी,कल्पना बेन मौजूद रहें ।








