Home उत्तराखंड कर्णप्रयाग: सड़क पर पोस्टर वॉर, भाजपा में उम्मीदवार दर्जन पार

कर्णप्रयाग: सड़क पर पोस्टर वॉर, भाजपा में उम्मीदवार दर्जन पार

3
0

-विधानसभा के कई लोगों ने खुलकर जताई दावेदारी तो कई ने पोस्टरों से इरादे किए जाहिर
-पार्टी के बड़े नामों से लेकर जमीनी कार्यकर्ता दौड़ में होने से चुनाव से पहले हुई हॉट

लक्ष्मी प्रसाद
कर्णप्रयाग। त्योहारी सीजन पर बाजार के साथ चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। खास तौर विधानसभा में भाजपा में जहां सड़क पर टिकट के दावेदारों के बीच पोस्टर वॉर दिख रहा है। वहीं कई नेताओं ने खुलकर दावेदारी जताकर यह उम्मीदवारों की संख्या दर्जन पार पहुंच गई है। ऐेसे में यह सीट चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले की हॉट होती दिख रही है।

बीते दस सालों से विधानसभा में भाजपा के विधायक हैं। लगातार सरकार में रहने बाद इस कार टिकट के दावेदारों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इनमें पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी काफी समय से विधानसभा में सक्रिय हैं। यही नहीं दिवाली के समय सड़कों पर बड़े होर्डिंग भी बहुत कुछ कह रहे हैं। तो वर्तमान विधायक अनिल नौटियाल की दावेदारी स्वाभाविक मानी जा रही है। वहीं सरकार में दायित्वधारी रमेश गड़िया भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही होर्डिंग से भी लोगों को संदेश दे रहे हैं। जबकि दायित्वधारी और नाकोट गांव निवासी संतोष खंडूड़ी और पूर्व में प्रचारक रहे मनोज नेगी ने खुलकर दावेदारी जताई है। तो जमीनी तौर पर वर्ष 2002 से दावेदारी कर रहे टीका प्रसाद मैखुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला महामंत्री अरूण मैठाणी, भाजपा मीडिया पैनल के सदस्य सतीश लखेड़ा भी लगातार इस विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। तो महिला में प्रमुख दीपिका मैखुरी, पूर्व नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी और पूर्व जिपंस लक्ष्मी जोशी के नाम भी चर्चाओं में हैं। हालांकि सभी दावेदारों का कहना है कि वो कमल के लिए काम करेंगे।
जारी-