Home ब्रेकिंग न्यूज़ गूलर के समीप भीषण बस हादसा, 20घायल 4लोगों की मौत

गूलर के समीप भीषण बस हादसा, 20घायल 4लोगों की मौत

2
0

ऋषिकेश। गूलर बाजार के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे में लगभग 20 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। वहीं, दुर्घटना में 4 लोगो की मौत । हा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। दुर्घटना के कारणों और हताहतों की वास्तविक संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।