नंदप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता में नैल खंसर दूसरे और नवोदय विद्यालय गैरसैंण तीसरे स्थान पर रहा, प्रदेश स्तर पर चमोली का प्रतिनिधित्व करेगी विजेता टीम
चमोली। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सामान्य ज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब विजेता टीम प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जनपद चमोली का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस सिंह रावत ने किया। इसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बहुविकल्पीय प्रश्न, विजुअल राउंड, एक्सटेम्पोर स्पीच, वीडियो राउंड, रैपिड फायर और बजर राउंड आयोजित किए गए। विभिन्न चरणों में टीमों के प्रदर्शन और प्राप्त अंकों के आधार पर विजेता टीमों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज नैल खंसर ने द्वितीय और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जनपद क्विज समन्वयक लखपत सिंह रावत सहित प्रश्नपत्र निर्माण समिति एवं निर्णायक मंडल के सदस्य पुष्पेंद्र भंडारी, ताजबर रावत, डॉ. प्रताप बिष्ट, अतीश चंद्र खंडूड़ी, हरेंद्र सिंह रावत और मंजीत रावत मौजूद रहे। इसके अलावा टीम प्रभारी अनूप खंडूड़ी, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रतिभा फर्स्वाण, लक्ष्मी, सदानंद काला, धनवीर रमोला, डीएस बिष्ट, विक्रम नेगी, हरेंद्र बिष्ट और ताजबर सजवाण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजकों ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग के प्रधानाचार्य डीएस रावत और विद्यालय परिवार का आभार जताया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








