देहरादून। उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए धामी सरकार टैबलेट उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 1.15 लाख छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बजट की व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 20 हजार रुपये की कीमत का टैबलेट उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इसमें राजकीय विद्यालयों के 1,03,700 और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के 11,300 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें हाईस्कूल के 58,500 और इंटरमीडिएट के 56,500 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और वर्चुअल कक्षाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। छात्र-छात्राएं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके माध्यम से गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों की विशेष तैयारी कराई जाएगी।
योजना के तहत विशेषज्ञ शिक्षक प्रतिदिन एक से दो घंटे ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इससे विद्यार्थियों की विषयों से जुड़ी कमजोरियों को दूर करने के साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और पुनरावृत्ति में मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी डिजिटल माध्यम से बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








