Home उत्तराखंड सोमनाथ यात्रा के लिए चमोली से 40 श्रद्धालुओं का दल रवाना, राज्यमंत्री...

सोमनाथ यात्रा के लिए चमोली से 40 श्रद्धालुओं का दल रवाना, राज्यमंत्री एवम सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

3
0

उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सोमनाथ यात्रा के तहत जनपद चमोली से 40 श्रद्धालुओं का दल रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर से उत्साह के साथ रवाना हुआ। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह यात्रा राज्य सरकार द्वारा पूरी तरह निशुल्क कराई जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सोमनाथ यात्रा का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से लोगों को जोड़ना है। उन्होंने बताया कि जनपद चमोली से 40 श्रद्धालुओं का दल 13 जुलाई को देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन करने के साथ-साथ गुजरात की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होंगे। यह यात्रा 19 जुलाई को संपन्न होगी और सभी श्रद्धालु सकुशल वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की यह पहल बेहद सराहनीय है। इससे उन्हें देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उन्हें निशुल्क सोमनाथ यात्रा का अवसर मिला। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं न केवल आस्था को मजबूत करती हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने का भी अनूठा अवसर प्रदान करती हैं।