Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख, ट्रस्ट ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख, ट्रस्ट ने जताया आभार

3
0

गोविंदघाट, 12 जुलाई। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना का उल्लेख किए जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
ट्रस्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इससे कठिन पैदल यात्रा सुगम होगी और हिमालयी क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ट्रस्ट ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक प्रस्तावित लगभग 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है। ट्रस्ट के अनुसार, इस परियोजना से हर वर्ष आने वाले करीब तीन लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह रोपवे केवल आधारभूत ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि संगत की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने परियोजना का कार्य जल्द शुरू करने की मांग दोहराई।