Home उत्तराखंड सेवादल संस्थापक सुब्बाराव को याद कर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजली

सेवादल संस्थापक सुब्बाराव को याद कर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजली

25
0

 

सेवादल के संस्थापक डा. हार्डिकर को श्रद्धांजलि देते सेवादल और कांग्रेस कार्यकर्ता।

गोपेश्वर। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्य तिथि पर दल के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सेवादल और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सेवादल के प्रदेश महामंत्री सुरेश डिमरी ने कहा कि सुब्बाराव ने वर्ष 1923 में राष्ट्र निर्माण की अवधारणा के साथ कांग्रेस सेवादल का गठन किया था। उनके राष्ट्र निर्माण और सेवाओं को देखते हुए उन्हे 1960 में पदम श्री से भी सम्मानित किया गया था। कहा कि देश के युवाओं को डा. हार्डिकर के जीवन से सीख लेते हुए राष्ट्र के निर्माण व उन्नति के कार्य करने चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद नेगी, अनिल कठैत, विकास जुगरान, रविंद्र नेगी, आनंद सिंह पंवार, गोविंद सिंह सजवांण आदि मौजूद थे।