चमोली/गैरसैंण। अपर जिला अधिकारी चामोली विवेक प्रकाश ने गुरुवार को तहसील गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणों, राजस्व मामलों तथा जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अपर जिला अधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गैरसैंण में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था, संबंधित प्राधिकरण तथा तहसील प्रशासन को स्थल का पुनः परीक्षण कर आवश्यक तथ्यों सहित संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इसलिए परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। प्रशासन द्वारा पार्किंग निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








