चमोली। गैरसैंण विकासखंड के देवपुरी क्षेत्र में राजेंद्र कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि लगातार आवाज उठा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को देवपुरी निवासी राजेंद्र कंडारी पुत्र पुष्कर सिंह कंडारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों और पुलिस द्वारा की गई खोजबीन के बाद 23 मई 2026 को गांव के समीप उनका शव बरामद हुआ।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि शव पर कई चोटों के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। उनका कहना है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पहले भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।
इसी को लेकर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल एवं उप जिलाधिकारी गैरसैंण के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि राजेंद्र कंडारी मौत प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता शासन-प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से क्षेत्र के लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि मामले का जल्द खुलासा नहीं होता है तो आपराधिक तत्वों का मनोबल बढ़ेगा और आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास भी कमजोर होगा।
इस दौरान किरण ग्राम प्रधान देवपुरी, पुष्पराज नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह कंडारी, जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत, दुर्गा देवी, शकुंतला देवी, दीपक सिंह, संगीता देवी, रेणु देवी, दर्शनी देवी, पुष्पा देवी, गोपाल सिंह, पूजा देवी, पूरन लाल, हुकम सिंह, सरिता देवी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








