Home Uncategorized रानीधार मार्ग से सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान...

रानीधार मार्ग से सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया

60
0

अल्मोड़ा:विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अल्मोड़ा नगर की साई मंदिर से धार की तूनी तक के मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसमें पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी भी शामिल हुए। नगर के 1.850 किमी लंबे इस आंतरिक मार्ग में 66 लाख की लागत से डामरीकरण/सुधारीकरण तथा निक्षेप मद के अंतर्गत 20लाख रुपया खर्च किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान कहा कि मरम्मत कार्य से समस्या का स्थायी समाधान होगा। चौहान ने कहा कि स्वच्छ व ग्रीन अल्मोड़ा के लिए पहल जारी रहेगी। सड़क की हालत काफी खराब होने से यहां रहने वाले लोग परेशान थे। सड़क बहुत पुरानी है। और वर्षों से डामरीकरण की मांग थी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, गोविंद सिंह पिलख्वाल, सौरभ वर्मा, अमित साह आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।