Home Uncategorized अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बद्रीनाथ विधायक ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बद्रीनाथ विधायक ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

23
0

पोखरी में ‌आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में विधायक ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

विकासखंड पोखरी में आजादी की 75वीं वर्षगाॅठ पर आयोजित हो रहे अमृत महोत्सव के तहत पोखरी ब्लाक सभागार में बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट द्वारा 75 साल से अधिक उम्र के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। विधायक महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्जवल के साथ सैनिक सम्मान समारोह का शुभारंभ

वहीं पोखरी ब्लाक सभागार मे हुए पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भारत की सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में एक है। हर सैनिक का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। देश की आजादी के इन 75 वर्षो मे कई जाॅबाजों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की आन-बान, शान का बनाए रखा है। उन्होने कहा कि आज जो पूर्व सैनिक यहाॅ मौजूद है इन्होंने भारत के दुश्मन देशों को कई बार सबक सिखाया है और इन योद्धाओं के त्याग व मातृभूमि के प्रति निष्ठा के कारण ही आज देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है

विधायक भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व मे भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। आज दुश्मन देशों की सेना भारतीय सेना के सामने घुटने टेकने को विवश हो रही है जिसका कारण वर्षो के बाद देश को मजबूत इच्छा शक्ति वाला नेतृत्व मिला है। इस अवसर पर विकासखंड पोखरी के पूर्व सैनिकों को शाॅल ओढाकर व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया जिसमें तीन वीरांगनाओं और 93 पूर्व सैनिकों कैप्टन नंदन सिंह, कृपाल सिंह ,सूबेदार दलीप सिंह बलवीर सिंह ,राजभर सिंह ,रघुवीर सिंह ,जय सिंह पवार सहित तमाम सैनिकों को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के अध्यक्ष रमेश बर्त्वाल पूर्व अध्यक्ष नन्दन बर्त्वाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत नगर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सती ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी अवधेश रावत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे