Home उत्तराखंड विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर सहायक अध्यापिका निलंबित

विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर सहायक अध्यापिका निलंबित

2
0

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भलगांव, ज्योतिर्मठ में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यरत न रहने तथा विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित होने संबंधी अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षा अधिकारी, प्रा.शि. ज्योतिर्मठ की आख्या के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा पंकज कुमार उप्रेती ने विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका श्रीमती रेनू डंगवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार शिक्षिका पर आरोप है कि वह 05 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित नहीं रहीं, जिसके कारण विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ तथा छात्र-छात्राओं को आवश्यक विषयगत जानकारी नहीं मिल सकी।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी, प्रा.शि. ज्योतिर्मठ को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में शिक्षिका को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जांच पूर्ण होने के बाद प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।