Home उत्तराखंड भाजपा मंडल परीक्षण वर्ग की बैठक कर्णप्रयाग में आयोजित

भाजपा मंडल परीक्षण वर्ग की बैठक कर्णप्रयाग में आयोजित

31
0

चमोली : भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली की मंडल परीक्षण वर्ग तैयारी बैठक करणप्रयाग के प्रयाग भ्यू वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रशिक्षण बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति एवं पार्टी संविधान की जानकारी होनी आवश्यक है

वर्तमान परिपेक्ष में पूरे देश में कई राजनीतिक दल अनेक अनेक उद्देश्यों के लिए राजनीति कर रहे हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी पार्टी विद डिफरेंट्स है जोकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रभक्ति एवं समाज में अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कृत संकल्प सिद्धांतों के बल पर कार्य करती है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

 

उन्होंने कहा कि इस पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अटल बिहारी बाजपेई जैसे महान पुरुषों का बड़ा योगदान है सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज की सेवा करनी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार से समाज के वंचित शोषित मजदूरों असहायों की सेवा भोजन राशन किट मास्क सैनिटाइजर वितरण सेवा भाव से किया यह एक अनुकरणीय कदम है

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से जनकल्याणकारी नीतियों के से अनेकों विकास की योजनाएं चल रही है और दूसरी ओर प्रदेश की विकासवादी सरकार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से विकास के कार्य को कर रही है हम सबको जन जन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा उन्होंने कहा कि हमें गर्व होता है कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की सरकार चला रहे हैं और आज दिन तक हमारी सरकारों पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा यह भी एक महत्वपूर्ण बात है

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को संगठन एवं सरकार की कल्याणकारी नीतियों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा समाज की सेवा करनी होगी और आने वाले समय में सभी 18 मंडलों में मंडल प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग कर अपने पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों के बारे में बताना होगा।

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण प्रमुख रमेश मैखुरी पूर्व बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल प्रदेस मंत्री बलवीर घुनीयाल करणप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी साहब जिला सह प्रशिक्षण प्रमुख सत्येंद्र असवाल जिला सह प्रशिक्षण प्रमुख राकेश जोशी बद्रीनाथ ग्रामसभा के पालक महावीर पवार थराली विधानसभा के पालक अनिल नौटियाल कर्णप्रयाग विधानसभा के पालक गजेंद्र सिंह रावत जिला सांसद राकेश कुमार डिमरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी राजेंद्र डिमरी पंकज डिमरी अनुज डिमरी देवीलाल भारती प्रेम सिंह राणा गजेंद्र नयाल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भोपाल राम टम्टा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान पुरुषोत्तम शास्त्री डॉक्टर अवतार सिंह नंदी कुनियाल दिलबर सिंह राणा विनोद नेगी रामचंद्र गॉड कैप्टन हरेंद्र सिंह रावत कृष्णपाल गोसाई विजय चमोला अरुण मैठाणी मंडल अध्यक्ष जगदीश सती लक्ष्मण सिंह खरकिया राजेंद्र हटवाल विनोद कनवासी विक्रम सिंह बर्दवाल वीरपाल सिंह भंडारी जितेंद्र सती कुंवर सिंह कंडारी खिलाफ सिंह नेगी धीरेंद्र सिंह भंडारी नवीन नवानी कैप्टन * सिंह जगत सिंह बिष्ट महावीर सिंह रावत मंगल नारायण महेश आनंद चंदोला रणजीत सिंह नेगी शीतल सिंह गढ़िया दलीप सिंह नेगी भगवती प्रसाद लंबूरी जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत जिलासोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार जिला सह मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल एवं सभी मंडलों के मंडल महामंत्री और विषय प्रमुख उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवल भट्ट एवं समीर मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।