Home उत्तराखंड साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस ने छात्रों को दी जानकारी

साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस ने छात्रों को दी जानकारी

28
0

चमोली: जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत राजकीय इन्टर कॉलेज पाण्डुकेश्वर के छात्र.छात्राओं एवं अध्यापकों को पुलिस द्वारा साइबर अपराधोंए नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में किया गया जागरूकए दी महत्वपूर्ण जानकारीयां

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान के निर्देशानुसार जनपद में नशे के खिलाप मुहिम चलाई जा रही है वहीं पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गोविन्दघाट बृजमोहन राणा द्वारा राजकिय इन्टर कॉलेज पाण्डुकेश्वर के छात्र.छात्राओं अध्यापकों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, महिला सुरक्षा, यातायात के नियमों इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया एवं साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260, हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।