Home राजनीति एबीवीपी के छात्रों ने कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला, अवैध कार्यो में...

एबीवीपी के छात्रों ने कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला, अवैध कार्यो में संलिप्तता का लगाया आरोप

11
1

बागेश्वरः प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच चल रही कलहए अब सार्वजनिक तौर पर कलेश बन कर चुनावी वर्ष में खुलकर सबके सामने आ रहीं हैं। बागेश्वर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और मंसूरी से विधायक गणेश जोशी का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया हैं। बागेश्वर में आक्रोशित एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का मंसूरी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ मौरचा खोलते हुए ए मुखर शब्दों में कहना है। कि कैबिनेट मंत्री द्वारा एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को धमकाने के साथ उन पर हमलें भी कराये जा रहे है। साथ ही कैबिनेट मंत्री पर अवैध कार्यों में लिप्त होने के आरोप भी है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से बौखलाये कैबिनेट मंत्री एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ दमन कारी नीती अपना रहे जो हमे स्वीकार्य नही हैं।

Comments are closed.